Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur:  मधुसूदन स्कूल की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर की आसनतलिया स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल एवं मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय में शनिवार को संयुक्त रूप से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. इस उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक बीके हिंदवार ने झंडोत्तोलन एवं मशाल जलाकर किया. साथ ही निदेशक के साथ शिक्षकों ने आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े.

सभी विद्यार्थियों में प्रतिभा होती है, इसे निखारने की आवश्यकता: बीके हिंदवार

इस मौके पर बीके हिंदवार ने देश की धाविका हिमा दास का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों में प्रतिभा होती है, इसे निखारने की आवश्यकता है. विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन में खेलकूद का काफी महत्व होता है. विद्यार्थी अनुशासन में रहकर ईमानदारी पूर्वक खेल भावना से खेलें.

कई स्पर्धाएं आयोजित होंगी

[caption id="attachment_988361" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/14-dec-ckp-khel-1-r.jpg">

class="wp-image-988361 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/14-dec-ckp-khel-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="248" /> मार्च पास्ट करते स्‍कूल के विद्यार्थी.[/caption] इस उद्घाटन समारोह में दोनों विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बैंड के साथ मार्च पास्ट, पी.टी., नृत्य, संगीत प्रस्तुत किए गए. तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर की दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले रेस, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो खो, कबड्डी, शतरंज, कैरम आदि स्पर्धाएं आयोजित होंगी. वहीं शनिवार को भी विद्यार्थियों के बीच कई खेल कराए गए.

विद्यार्थी खेलकूद में मित्रता की भावना से खेलें : उप प्राचार्य

इस मौके पर एमएसएम के उप प्राचार्य बसंत कुमार महतो ने कहा कि विद्यार्थी खेलकूद में मित्रता की भावना से खेलें तथा सभी को धन्यवाद दिया. मंच का संचालन तनुजा नायक ने किया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandis-insistence-on-acute-shortage-of-doctors-in-health-centers-of-dhanwar/">बाबूलाल

मरांडी का स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह, दूर करवाएं धनवार के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही