Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पत्रकारिता में आध्यात्मिका का समावेश बेहद श्रेयस्कर - बीके मानिनी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : किसी भी कार्य को करने के लिए एकाग्रता जरुरी है. पत्रकारिता में आध्यात्मिकता का समावेश बेहद श्रेयस्कर है. यह बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू चक्रधरपुर शाखा पाठशाला की संचालिका सह ब्रह्माकुमारीज वूमेन विंग की आजीवन सदस्या बीके मानिनी बहन ने कही. वे गुरुवार को चक्रधरपुर के थाना रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज पाठशाला परिसर में पत्रकारिता में आध्यात्मिकता का समावेश की आवश्यकता पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं. इस कार्यशाला में चक्रधरपुर के वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, पत्रकार मुकेश कुमार मुकूल, साजिद हुसैन, शंभू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-jantantrik-mahasabha-protested-against-the-incident-in-manipur/">जमशेदपुर

: मणिपुर में हुई घटना पर झारखंड जानतांत्रिक महासभा ने जताया विरोध

पत्रकारिता में मूल्य बोध व आध्यात्मिकता होना जरूरी

[caption id="attachment_705954" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CKP-Brahamakumaris.jp_.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यशाला के दौरान मौजूद चक्रधरपुर के पत्रकार.[/caption] मौके पर बीके मानिनी बहन ने कहा कि अगर मीडिया को समाधान परक बनाना है तो पत्रकारों तथा मीडिया प्रोफेशन से जुड़े सभी को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन पर आध्यात्मिक मूल्य, सकारात्मक चिंतन, राजयोग ध्यान तथा सादा स्वस्थ्य, सात्विकता को अपनाना होगा, ताकि सारा दिन मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक रूप से शांत, स्थिर, स्वस्थ्य, सशक्त और संतुलित रह सकें. इससे वे अपनी कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे पाएंगे. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुसार पत्रकारिता में मूल्यबोध और आध्यात्मिकता का होना जरूरी है, तभी संवाददाताओं के द्वारा संवादप्रेषण मानव जीवन के साथ समाज को स्वस्थ्य, स्वच्छ और समृद्ध बनाने में उत्कृष्ट और सकारात्मक हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-former-mla-complains-of-a-contracting-company-to-the-chief-secretary-alleging-arbitrariness/">किरीबुरू

: पूर्व विधायक ने मुख्य सचिव से की एक ठेका कंपनी की शिकायत, मनमानी का लगाया आरोप

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर बंदगांव के पत्रकार मुकुश कुमार मुकूल, साजिद हुसैन व शंभू कुमार ने भी पत्रकारिता में आध्यात्मिकता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग के आजीवन सदस्य बीके स्वरुप ने किया. कार्यशाला को सफल बनाने में पाठशाला से जुड़ी वीणा, संगीता, सुशीला, सारथी, रीता, छाया, रामभरत, राजेश व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही