Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बाजार में सब्जियों के बढ़े दाम, बिगड़ा रसोई का बजट

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर में इन दिनों हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. घरेलू महिलाओं के रसोई का बजट बिगड़ गया है. आसमान छूते सब्जियों के दाम से आम लोगों के थालियों से हरी सब्जियां गायब होने लगी है. चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार व इतावरी बाजार में इन दिनों अधिकांश सब्जियां 40 से 60 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जबकि कुछ सब्जियों के दाम इससे भी अधिक है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-workers-should-take-the-achievements-of-the-government-from-village-to-village-sameer-mahanti/">चाकुलिया

: सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : समीर महंती

उत्पादन कम होने से बढ़े सब्जियों के दाम - दुकानदार

गुदड़ी बाजार के सब्जी विक्रेताओं से सब्जी के महंगा होने के कारण के बारे में पूछे जाने पर बताया कि आवक कम होने व स्थानीय स्तर पर सब्जियों की खेती कम होना बताया. इससे दुकानदारी पर भी असर पड़ा है. चक्रधरपुर के बाजार में इन दिनों सब्जियों के भाव इस प्रकार हैं. टमाटर 50 रुपए, बैगन 40 रुपए, पटल 40 से 60 रुपए, करेला 40 रुपए, झींगा 40 रूपए, बरबट्टी 40 रुपए, खेक्सा 40 रुपए, कुंदरी 30 से 40 रूपये किलो बिक रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही