Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शिक्षा के बिना भारत को विश्वगुरु नहीं बनाया जा सकता : जोबा माझी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सरकार किसी की हो पर बच्चे हमारे हैं. इन्हें हर संभव सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा साथ ही विद्यालय के विकास में उनका पूरा योगदान रहेगा. यह बातें मंत्री सह स्थानीय विधायक जोबा माझी ने दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर गोइलकेरा के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में कहीं. बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि शिक्षा के उत्थान के बिना भारत को विश्वगुरु नहीं बनाया जा सकता. लड़का हो या लड़की सबको पढ़ने का अधिकार है और अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-painting-competition-organized-in-kendriya-vidyalaya/">चक्रधरपुर

: केन्द्रीय विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी

मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाडंगी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती के अवसर पर 36 वर्ष पूर्व विद्यालय की स्थापना हुई थी तब से यह लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है. उन्होंने विद्यालय के विकास हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रति मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया. समारोह को आलोक रंजन सिंह, अकबर खान, अनिल प्रधान, पवन शंकर पाण्डेय, सीआरपीएफ कमांडेंट, गोइलकेरा थाना प्रभारी सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन सत्यनारायण घोष ने किया. इससे पूर्व अतिथियों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही