Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कुलीतोड़ांग पंचायत के किसानों को उन्नत खेती की दी गई जानकारी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की कुलीतोड़ांग पंचायत के विभिन्न गांवों में किसानों को एक खेत में कई प्रकार की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर समेकित जन विकास केन्द्र जमशेदपुर के कम्यूनिटी मोबिलाइजर श्यामलाल जामुदा व अन्य ने किसानों को उन्नत खेती से संबंधित जानकारियां दी. इस संबंध में जानकारी देते हुए श्यामलाल जामुदा ने कहा कि कुलीतोड़ांग पंचायत के दस गांवों में विशेष रूप से किसानों को मल्टीलेयर फार्मिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें खासकर पंचायत के धनगांव, तुईयां, कुलीतोड़ांग, धर्मसाई समेत अन्य गांव के किसान शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inauguration-of-ieee-systems-council-chapter-in-nit-jamshedpur/">आदित्यपुर

: एनआईटी जमशेदपुर में IEEE सिस्टम्स काउंसिल की चैप्टर का शुभारंभ

किसानों को मचान विधि के बारे में बताया गया

[caption id="attachment_756699" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-Farming-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मचान विधि द्वारा किये गये खेती को दिखाते किसान.[/caption] मल्टीलेयर फार्मिंग के तहत किसानों को मचान विधि के बारे में भी बताया जा रहा है. इससे किसान जमीन पर मचान विधि के जरिये नेनुआ, बरबट्टी, झींगा, भिंडी इत्यादि की खेती कर सकते हैं. साथ ही किसानों को नि:शुल्क कीटनाशक दवा, खाद इत्यादि भी दिये जा रहे हैं. इससे किसान उन्नत खेती कर बेहतर आय कर सकते हैं. मौके पर गांव के प्रधान जोंको, अमन जोंको, सुरेश जोंको, सोमाय जामुदा समेत अन्य महिला-पुरूष किसान मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही