Search

चक्रधरपुर : उटूटुवा गांव में ग्रामीणों को कानून व अधिकार की दी गई जानकारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र बाईपी पंचायत के उटूटुवा गांव में बुधवार को जागरुकता कार्यक्रम कर ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी दी गई. इस महिला कल्याण केंद्र लुपंगुटू संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों के बारे में बताया. साथ ही कानूनी प्रक्रिया के तहत होने वाली कार्रवाई इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी. संस्था के कम्युनिटी लीडर सुरेश दोंगो ने कहा कि 26 जनवरी की देर शाम ग्रामीणों की सजगता के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gallery-work-stopped-at-gandhi-maidan/">जमशेदपुर

: गांधी मैदान में गैलरी का काम रोका
उन्होंने बताया कि दूसरे गांव के दो युवक एक युवती को बेहोशी की हालत में गांव में मार कर फेंकना चाह रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवक के खिलाफ कार्रवाई की. इस अवसर पर रांची से पहुंची संस्था की पदाधिकारी तारा मुनि साहू ने ग्रामीणों को कानून संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. इस मौके पर विभिन्न गांव के महिला समूह की महिलाएं, गांव के पंचायत प्रतिनिधि, मुंडा व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp