Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सेंट जेवियर्स में शिक्षकों को दी गई पोक्सो एक्ट की जानकारी

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर के पोटका स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में पोक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ. विद्यालय के प्राचार्य फादर जॉनी पी देवासिया द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया. जागरूकता कार्यशाला में एक्सआइटीई, गम्हरिया जमशेदपुर के प्राचार्य फादर डॉक्टर ईए फ्रांसिस ने पोक्सो एक्ट के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी. शिक्षक-शिक्षिकाओं को पोक्सो एक्ट का पालन करते हुए बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करने को प्रेरित किया गया. साथ ही एक अच्छे शिक्षक के गुणों के बारे में भी बताया गया. पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी होने पर सजा के प्रावधान की भी जानकारी दी गई. जागरूकता कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crpf-60th-battalion-was-awarded-the-trophy-of-the-best-battalion-deployed-in-the-lwe-states/">चक्रधरपुर

: सीआरपीएफ 60वीं बटालियन को वामपंथ उग्रवादग्रस्त राज्यों में तैनात सर्वश्रेष्ठ बटालियन की ट्रॉफी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही