Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : "कैच द रैन" कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण की दी गई जानकारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बरसात के पानी के संरक्षण को लेकर नेहरू युवा केंद्र पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड के शारदा हाई स्कूल बोड़दा, बाईडी में "कैचरैन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पोस्टर विमोचन के साथ जल संरक्षण को लेकर शपथ ग्रहण भी कराया गया. मौके पर मौजूद प्रखंड के युवा स्वयंसेवक राजेश प्रधान ने स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों को "कैच द रैन" कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/employment-fair-in-dumka-on-april-25-tata-motors-will-give-jobs-to-100-youth/">दुमका

में 25 अप्रैल को रोजगार मेला, टाटा मोटर्स देगा 100 युवाओं को नौकरी

स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

उन्होंने कहा की बारिश के पानी को जमा करने से पानी की साल भर की जरूरतें पूरी हो सकती है, साथ ही इससे भू-जल स्तर में सुधार होगा. जल जमाव व बाढ़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी. "कैच द रैन" कार्यक्रम को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया. इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण संबंधित कई जानकारियां दी. स्कूल के बच्चों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही