Search

 
 
 

चक्रधरपुर : प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई ने की. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. वासिम सिद्दीकी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि, जनवितरण, पेयजल एवं स्वच्छता आदि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. मौके पर उपस्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र अस्पताल से ही निर्गत होंगे. उसके लिए किसी अन्य जगहों पर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sp-inspected-chowka-police-station-reviewed-preparations-for-muharram/">चांडिल

: एसपी ने किया चौका थाना का निरिक्षण, मुहर्रम की तैयारियों का लिया जायजा

पंचायत स्तर पर होगा स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन

बैठक में कहा गया कि गांव-गांव में चल रहे प्रधानमंत्री नल जल योजना काफी धीमी गति से चल रहा है, वहीं जहां बोरिंग किए गए हैं, उसके नजदीक ही शोकपीट बनाए जा रहे हैं. जबकि बोरिंग से कम से कम 10 फीट दूर में बनाना चाहिए. इस पर विभाग को ध्यान रखने को कहा गया. इसके अलावे गांव और पंचायत स्तर पर सिदो कान्हू स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन होना है, जिसमें 18 से 40 वर्ष के अंदर के युवाओं को शामिल करने को कहा गया. प्रत्येक समिति में अध्यक्ष सचिव समेत 13 सदस्य होंगे. बैठक में केसीसी लोन तथा ऋण मापी पर भी चर्चा की गई. पंचायत भवन संचालन को लेकर प्रत्येक महीने 15 हजार रुपए मिलना है. अप्रैल, मई और जून महीने का राशि पंचायत को दिए गए हैं. उक्त राशि से सफाई कर्मी, नाइट गार्ड प्रतिनियुक्ति करना है. साथ ही छोटी मोटी मरम्मत कार्य भी करना है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-adani-foundation-distributed-nutrition-kits-to-70-tb-patients-adopted/">हजारीबाग

: अदाणी फाउंडेशन ने गोद लिए टीबी के 70 मरीजों में बांटा पोषण किट

40 प्रतिशत की अनुदान पर कल्याण विभाग दे रही है गाड़ी

बैठक में कहा गया कि कल्याण विभाग 40 प्रतिशत की अनुदान पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गाड़ी दे रही है. जिसका लाभ एसटी, एससी और ओबीसी को मिलेगा. जिन्हें लेना है वह आवेदन कर सकते हैं. इस तरह विभिन्न विभागों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बैठक में रखा. बैठक में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य विजय सिंह सामड, प्रदीप महतो, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा समेत पंचायत सचिव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही