Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जागरूकता कार्यक्रम में सरकार के योजनाओं की दी गई जानकारी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विभागीय मेला सह प्रदर्शनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद बीडीओ संजय कुमार सिन्हा और सीओ बाल किशोर महतो ने राज्य सरकार द्वारा लोगों के हित में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी. बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं. जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-worshiped-mata-vipadtarani-and-wished-for-happiness-and-prosperity/">चक्रधरपुर

: माता विपदतारणी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई

प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है. यहां लोगों को पेंशन, राशन, आवास इत्यादि के अलावे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, झारखंड एकल्वय प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना समेत आपदा, दुर्घटना इत्यादि में मिलने वाले लाभ इत्यादि के बारे में भी बताया गया. इस मौके पर तुलसी सांस्कृतिक मंच के कोऑडिनेटर गगन पाठक, प्रहलाद प्रसाद, बिरबल महतो, संजय पाठक, पोखन महतो के अलावे अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही