Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत मंगलवार को बंदगांव प्रखंड की मेरमगुटू पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी व प्रभारी अनुप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबधोन को लोगों को सुनाया गया. जहां केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-will-continue-to-work-in-the-interest-of-advocates-rajesh-shukla/">चाईबासा

: अधिवक्ताओं के हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा – राजेश शुक्ल
मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले नौ वर्षों में तेजी से विकास हुआ है. खासकर आर्थिक रुप से कमजोर परिवार को ध्यान में रखकर केन्द्र सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है. किसी प्रकार के भेदभाव किये गये बगैर हर किसी को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. इस मौके पर भाजपा प्रखंड मीडिया प्रभारी रोशन गुप्ता, कोवारी मुंडा, मोती मुंडारी, रामेश्वर मछुवा, सोहन मछुवा, रणधीर कुमार, दीपक मछुवा, करण मछुवा, सुनील कुमार,करण कुमार, महेश मछुवा के अलावे पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-student-representative-met-the-principal-regarding-problems-in-enrollment/">घाटशिला

: नामांकन में आ रही परेशानियों को लेकर प्राचार्य से मिला छात्र प्रतिनिधि
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही