Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बच्चों को दी गई मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव विषय पर मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को बीमारियों से बचाव से संबंधित कई जानकारियां दी गई. स्कूल के प्राचार्य गिरधारी दास ने कहा कि इन दिनों तेजी से मलेरिया, डेंगू व मौसमी बीमारी की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं. बच्चों को इस तरह की बीमारियों से बचाना बेहद जरूरी है. उन्होंने सोने के दौरान आवश्यक रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, फास्ट फूड इत्यादि नहीं खाने, घर के आसपास साफ-सफाई बरतने, गंदे पानी का जमाव नहीं होने देने, बासी भोजन खाने से बचने, बारिश के पानी में भींगने से बचने इत्यादि के बारे में बताया गया. इस दौरान बच्चों को कृमि से बचाव को लेकर दवा भी खिलाई गई. कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-press-conference-of-singhbhum-chamber-held-at-milani-hall-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में सिंहभूम चैंबर का प्रेस वार्ता आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही