Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सेविका-सहायिकाओं को सुकन्या योजना के बारे में दी गई जानकारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सुकन्या योजना को लेकर शनिवार को बाल विकास परियोजना केन्द्र में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर मौजूद सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने सेविका-सहायिकाओं को सुकन्या योजना के बारे में विस्तारपूवर्क जानकारी दी. साथ ही गांव में लोगों को इस बारे में बताकर इसका लाभ दिलाने को कहा. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-welcome-of-new-beeo-and-guru-gosthi-program-organized-in-brc/">बंदगांव

: बीआरसी में नए बीईईओ का स्वागत एवं गुरु गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित
उन्होंने सुकन्या योजना के तहत आवेदन के लिए शुन्य से दो वर्ष तक की बच्ची के मां का आधार कार्ड वोटर कार्ड, राशन कार्ड व बैंक पासबुक की छायांप्रति लेने को कहा. सीडीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने क्षेत्र में इसकी जानकारी देते हुये ज्यादा से ज्यादा आवेदन जमा कराये. प्रशिक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना केन्द्र की पयर्वेक्षिका सपानी माई कुदादा के अलावे प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही