Search

 
 
 

Chakradharpur : यक्ष्मा व एचआईवी से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को दी जानकारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :   चक्रधरपुर की सूर्या नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन कर जीएनएम व एएनएम की छात्राओं को यक्ष्मा व एचआईवी से बचाव की जानकारी दी गई. इस दौरान चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत सीटीसी काउंसलर ममता टोप्पो ने एचआईवी से जुड़ी बातों को बताया. उन्होंने कहा कि एचआईवी से होने वाली बीमारी की आशंका होने पर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं और संक्रमित पाए जाने पर एआरटी सेंटर से नि:शुल्क दवा लें. साथ ही एसटीआई, आरटीआई की भी जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-voters-were-made-aware-by-taking-out-a-cycle-rally-in-noamundi/">Kiriburu

  : नोवामुंडी में साइकिल रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में नि:शुल्क एचआईवी की जांच करायी जाती है. वहीं एसटीएलएस विभाग की उर्सुला भेंगरा ने यक्ष्मा बीमारी से बचाव, लक्षण एवं रोकथाम से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति में यक्ष्मा संबंधित लक्षण पाये जाते हैं तो तुरंत अनुमंडल अस्पताल में आकर इसकी जांच करायें. अस्पताल में मरीजों का नि:शुल्क इलाज किये जाने के साथ-साथ नि:शुल्क दवा भी जाती है. साथ ही पीड़ित मरीज को डीवीटी के माध्यम से सरकार की ओर से पांच सौ रुपये महीने भी दिये जाते हैं, ताकि मरीज दवा के साथ-साथ अच्छा पोषण ले सकें. इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक नरसिंह महतो, प्राचार्य मीनु मीनाक्षी तिर्की, उप प्राचार्य सुशांति, शिक्षिका किरण मुंडा, प्रियंजा महतो, लॉरेन माइकल, शीतल बखला, सेलिना मुखी समेत कॉलेज की छात्राएं मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bollywood-artist-akhilendra-mishra-reached-the-literature-festival/">Adityapur

  : लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे बॉलीवुड कलाकार अखिलेन्द्र मिश्रा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही