Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पढ़ाई के बाद सही दिशा में करियर बनाने की विद्यार्थियों को दी जानकारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहरों में बच्चे किसी न किसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने में प्रयासरत हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई पूरी करने के बाद भी छात्रों में संशय रहता है कि वे अपना करियर कैसे और किस क्षेत्र में शुरू करें? वैसे तो परफेक्ट लाइफ जीने के लिए कोई मैनुअल नहीं होता, इसलिए हर किसी को अपने जीवन के विभिन्न चरणों से स्वयं ही सीखना पड़ता है. यह बातें रांची यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. सरस्वती गागराई ने कहीं. वे सोमवार को गोईलकेरा प्रखंड की गोईलकेरा पंचायत भवन में डॉ. मनोज कुमार कोड़ाह फांउडेशन के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क करियर काउंसलिंग को संबोधित कर रही थीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/CKP-STUDENT-1-750x536.jpg"

alt="" width="750" height="536" /> इसे भी पढ़ें : रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-training-of-monitoring-teams-women-made-aware-about-voting/">रामगढ़:

निगरानी दलों का प्रशिक्षण, मतदान को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए इस तरह का आयोजन सराहनीय है. कार्यक्रम के दौरान डीआईईटी के शिक्षक डा. नरेश कुमार महतो ने भी संबोधित करते हुये कहा कि दसवीं व बारहवीं की पढ़ाई के बाद अक्सर विद्यार्थी आगे की भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं. वहीं सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण कई युवा अपना गांव-शहर छोड़कर पैसे के लिए दूसरे राज्य चल जाते हैं, लेकिन वहां भी उन्हें सही काम नहीं मिल पाता है. इसलिए विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलना जरुरी है, ताकि विद्यार्थियों में भटकाव वाली स्थिति उत्पन्न न हो. इस मौके पर झारखंड का पहले मोबाईल एग्रोवेट क्लीनिक के संस्थापक सह आदिवासी हो समाज महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष डा. बबलू संुडी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. विनोद मार्डी, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. जय किशोर मंगल हांसदा, एग्रीकलचर इंजीनियर अजीत भुईयां,सरला बिरला पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिव कुमार महतो, सेवानिवृत शिक्षक गोनो सुरीन, गोईलकेरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य बनाने संबंधित कई जानकारियां प्रोजेक्टर के माध्यम से दी. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-strike-of-health-workers-in-potka-continues-on-the-eighth-day-former-zilla-parishad-also-came-out-in-support/">जादूगोड़ा

: पोटका में स्वास्थ्य सहियाओं का हड़ताल आठवें दिन भी जारी, पूर्व जिला परिषद भी समर्थन में उतरे
उन्होंने कहा कि जहां एग्रीकलचर इंजीनियर ने खेती बाड़ी में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया. वहीं मौजूद रिम्स के डॉक्टर मनोज कुमार कोड़ाह ने भी विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े अवश्य ही सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र का रहने वाला हूं, विद्यार्थियों के भटकाव को देख काफी दुख होता है, इसलिए इस तरह का कार्यक्रम करने का विचार बहुत दिनों से मन में चल रहा था, जिसे आज पूरा किया गया. आगे भी विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण संबंधित जानकारियां दी जाएगी. साथ ही विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम भी चलाये जाएंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा से विकास संभव है, इसलिए छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें. इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य ज्योति मेराल, मुखिया सुनीता मेराल, मुखिया केदार नाथ कायम, डा. मनोज कुमार कोड़ाह फाउंडेशन के सभी सदस्यों के अलावे विभिन्न स्कूल के कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं समेत अन्य कक्षाओं के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही