Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मनरेगा कानून के तहत चक्रधरपुर प्रखंड की पंचायतों में चलाये जा रहे योजनाओं को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मनरेगा के बीपीओ निरंजन कुमार ने करते हुये मनरेगाकर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए. बैठक में उपस्थित पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों से पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा की गई. मौके पर बीपीओ निरंजन कुमार ने कहा कि मनरेगा के तहत बिरसा हरित योजना का कार्य सभी पंचायतों में किया जाना है. इसके लिए प्रखंड के सभी पंचायत से लगभग 170 एकड़ जमीन पौधरोपण के लिए चिहिन्त किये गये हैं, इसमें 110 एकड़ पर बागवानी के लिए पौधरोपण का कार्य पूरा किया गया है, जबकि 60 एकड़ में पूरा करना है, इसे देखते हुये 30 अगस्त तक अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-jalminar-in-inter-state-bus-stop-deteriorated-for-one-month-there-was-an-outcry-for-water/">बहरागोड़ा

: अंतर राज्यीय बस पड़ाव में एक माह से जलमीनार खराब, पानी के लिए मचा हाहाकार

प्रत्येक पंचायत में तीन-तीन मैदान चिहिन्त

[caption id="attachment_737214" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/manrega-ckp-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में उपस्थित विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव व रोजगार सेवक.[/caption] बैठक के दौरान बिरसा सिंचाई कूप के तहत प्रत्येक पंचायत में 25 कूप का लक्ष्य निर्धारित कर बारिश के बाद कार्य प्रारंभ कराने को कहा गया. वहीं हर गांव में खेल मैदान को मनरेगा से विकसित करने को लेकर प्रत्येक पंचायत में तीन-तीन मैदान को चिहिन्त कर कार्य शुरु करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान अधूरे कार्यों की समीक्षा करते हुये कार्य को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश रोजगार सेवकों को दिया गया. बैठक में बीपीओ रीना सहर, मनरेगा के एई अनिश गुप्ता, मनरेगा के जेई अजय कुमार रजक, संतोष पान के अलावे प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-jalminar-in-inter-state-bus-stop-deteriorated-for-one-month-there-was-an-outcry-for-water/">बहरागोड़ा

: अंतर राज्यीय बस पड़ाव में एक माह से जलमीनार खराब, पानी के लिए मचा हाहाकार
[wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही