Search

Chakradharpur : ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर टाटानगर रेलवे स्टेशन से धराया, भेजा गया जेल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों के एसी कोच में सफर कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र का रहने वाला रघु खोसला है. बताया जाता है कि गाजियाबाद के लोनी थाना के कुशहल पार्क निवासी लंबी दूरी की ट्रेनों के एसी कोच में सफर कर शातिर तरीके से यात्रियों से दोस्ती कर सामानों की चोरी करता था. ट्रेन में सफर के दौरान खुद को वह कभी व्यापारी बताता था तो कभी प्रेस रिपोर्टर. ट्रेन में सफर के दौरान खासकर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं व युवतियों पर नजर रखकर वह चोरी कर सामानों को लेकर उतर जाया करता था. बताया जाता है कि मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-tender-for-construction-of-underpass-in-ghatshila-and-road-in-baharagora-soon/">Jamshedpur

: घाटशिला में अंडरपास व बहरागोड़ा में सड़क निर्माण की निविदा जल्द

कड़ाई से पूछताछ करने पर स्वीकार किया

आरपीएफ द्वारा उस व्यक्ति से पूछताछ पर उसने पहले संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जब आरपीएफ की टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो पिछले महीने हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में हुई चोरी की घटना को उसने स्वीकार कर लिया. साथ ही अन्य चोरी की घटना के बारे में भी जानकारी दी. पूछताछ के क्रम में ही उसने नाम गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र खुशहाल पार्क निवासी रघु खोसला बताया. आरपीएफ ने पकड़े गये व्यक्ति से एक बड़ा पिट्ठू बैग, एक टोपी, दो बड़ा फेस मास्कर, नगद 32 सौ रुपये, मोबाईल सिम कार्ड व अन्य सामान बरामद किये हैं. इधर टाटानगर आरपीएफ ने अंतरराज्यीय चोर रघु खोसला को चक्रधरपुर रेल थाना प्रभारी को सौंप दिया. जिसके बाद उसे चक्रधरपुर रेलवे न्यायालय में पेश कर चाईबासा जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-extend-chief-minister-maniya-samman-yojana-till-31st-august-saryu/">Jamshedpur

: मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को 31 अगस्त तक बढ़ाएं – सरयू

हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कैंसर पीड़ित महिला से की थी चोरी

बताया जाता है कि पकड़ा गया अंतराज्यीय चोर रघु खोसला ने एक महीने पहले 6 जुलाई को 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में एक कैंसर पीड़ित महिला यात्री की सामानों की चोरी कर ली थी. इसे लेकर पीड़ित महिला ने मामला दर्ज कराया था. इस मामले को लेकर ही टाटानगर आरपीएफ की टीम चोरी करने वाले व्यक्ति की खोजबीन में जुटी हुई थी. मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में टाटानगर रेलवे स्टेशन से पकड़े जाने पर आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर उसकी पहचान की. साथ ही चक्रधरपुर जीआरपी थाना को सौंपे जाने के बाद जीआरपी थाना प्रभारी सुहैल खान ने जांच पड़ताल किया. पूछताछ में रघु खोसला ने एक महीने पहले हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में की गई चोरी के साथ-साथ पूर्व में किये गये अन्य चोरी की घटना को भी स्वीकार किया. साथ ही महिला के पास से चोरी हुये सोने के गहनों को राउरकेला में बेचे जाने की भी जानकारी जीआरपी को दी. वहीं जांच में यह भी पता चला है कि अंतराज्यीय चोर ने विभिन्न ट्रेनों में लगभग तीन दर्जन से अधिक चोरी की घटना को अंजाम दिया. रघु ने कबूल किया है कि उसने ट्रेनों में सफर के दौरान उड़िसा, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp