Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकारियों से हुआ परिचय

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : शनिवार को चक्रधरपुर के प्रखंड सभागार में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पंचायतों के मुखिया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों का एक दूसरे से परिचय कराया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-honor-ceremony-organized-at-lodhasholi-upgraded-high-school/">चाकुलिया

: लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

प्रोजेक्टर से दी गई योजनाओं की जानकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/CKP-PARICHAY-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> परिचय सत्र के उपरांत प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. प्रोजेक्टर के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर इसका लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-pansas-sheela-gop-honored-the-topper-students-mahulia-high-school/">गालूडीह

: महुलिया उच्च विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को पंसस शीला गोप ने किया सम्मानित

बैठक में ये अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि रहे उपस्थित

परिचयात्मक बैठक में प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार, प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो, विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही