Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सिरकापी गांव में जल मीनार निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में नाराजगी

Advertisement
Advertisement
Chakrdharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के सुदूरवर्ती क्षेत्र कुलीतोड़ांग पंचायत के सिरकापी गांव में डीएमएफटी फंड से लगाये गये सोलर जल मीनार निमार्ण कार्य में अनियमितता बरते जाने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर रोष जताया. ग्रामीणाों ने कहा कि जल मीनार लगाने के कार्य में ठेकेदार ने घटिया किस्म की पानी टंकी लगा दी थी.  छेद वाली सिंटेक्स को एमसिल लगाकर ठेकेदार द्वारा फीट कर दिया गया था. इसके कारण टंकी लगने के कुछ दिन बाद ही पानी बहने लगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manpower-shortage-in-public-prosecutors-office-delay-in-justice-process/">चाईबासा

: लोक अभियोजक कार्यालय में मैन पावर की कमी, न्याय प्रक्रिया में हो रही देरी

विभाग जल्द ही टंकी बदले : ग्रामीण

टंकी में पानी स्टोर नहीं हो रहा था इस बारे में विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया. टंकी फटा होने के कारण उसमें पानी नहीं ठहर रहा है इससे स्थानीय ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि पीने के साफ पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. इसलिए इस ओर ध्यान देकर विभाग जल्द से जल्द टंकी बदलने का काम करें. मौके पर पंचायत के मुखिया माझी जोंको ने कहा कि गांव में अगर ठेकेदार द्वारा इस तरह का काम कराया जाएगा तो इसे लेकर वरीय अधिकारियों से शिकायत की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इस मौके पर पंचायत के उप मुखिया कुतलु ओमांग,मुंडा अनंत लाल जामुदा, संजय जामुदा के अलावे अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-niti-aayog-team-visited-tonto-panchayat/">चाईबासा

: नीति आयोग की टीम ने टोंटो पंचायत का किया दौरा 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही