Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : नल जल योजना के कार्यो में बरती जा रही अनियमितता, जिप सदस्य ने की शिकायत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र कुलीतोड़ांग पंचायत के गांवों में नल-जल योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है. इसकी शिकायत जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से की थी. इसकी शिकायत मिलने के बाद बुधवार को कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ कुलीतोड़ांग पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा किया. इस दौरान नल जल योजना के कार्यों की जांच की और कई स्थानों पर कार्य में लापरवाही बरते जाने के मामले को सही पाया. जांच में पाया गया कि कुलीतोड़ांग पंचायत के रोबगा गांव में बोरिंग के लिए 80 फीट गड्ढे की जगह 52 फीट ही बोरिंग किया गया है. नापी के बाद कार्यपालक अभियंता ने पुन: बोरिंग करने का आदेश ठेकेदार को दिया. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर किसी ने गांव में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है तो इसकी जानकारी अवश्य रूप से दें, उसे ठीक कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workers-staged-a-sit-in-protest-demanding-minimum-wages-and-other-facilities/">चाईबासा

: श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी व अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

लापरवाही बरते जाने से ग्रामीणों में है नाराजगी

जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने कहा कि कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर कई बार ठेकेदार को बेहतर कार्य कराने को कहा गया, लेकिन ठेकेदार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था. कई जगह पर नल-जल योजना के तहत की गई बोरिंग व पाइपलाइन के कार्य में लापरवाही बरती गई है, जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. इस दौरान जिप सदस्य मीना जोंको ने पंचायत के धनगांव के बुरुसाई टोला में सर्वे कर हर घर को पानी देने की मांग की. इस पर अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही