Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: जैक बोर्ड 11वीं की प्रथम सावधिक परीक्षा संपन्न

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur :  झारखंड अधिविद्य परिषद रांची यानी जैक बोर्ड की कक्षा 11वीं की प्रथम सावधिक परीक्षा 2022 सोमवार को संपन्न हो गई. यह परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित केंद्रों पर ली गई. तीन दिवसीय परीक्षा के अंतिम दिन नौ मई को पहली पाली में पेपर थ्री के अंतर्गत साइंस एवं कॉमर्स की वैकल्पिक विषय प्रपत्र तृतीय एवं चतुर्थ की परीक्षा तय समयानुसार दो घंटे की हुई. दोनों प्रपत्र में 40-40 प्रश्न 80 अंकों के पूछे गए. जबकि दूसरी पाली में पेपर थ्री के अंतर्गत आर्ट्स की इलेक्टिव लैंग्वेज की परीक्षा ली गई. इस परीक्षा में 40 प्रश्न 40 अंकों के पूछे गए. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-students-raised-from-dharna-on-written-assurance-of-university-administration/">चाईबासा:

विश्वविद्यालय प्रशासन के लिखित आश्वासन पर धरना से उठे छात्र

प्रत्येक विषय से 40 अंकों के थे प्रश्न,  स्कूलों में 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन

बता दें कि सात से नौ मई तक दोनों पालियों में परीक्षा का संचालन हुआ. पहली पाली में पूर्वाह्न 10.45 बजे से, जबकि दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से परीक्षा ली गई. विद्यार्थियों द्वारा चयनित पांच मुख्य विषयों की ही परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई है. परीक्षा में उत्तीर्णता के लिए इन पांच विषयों में से चार में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. प्रत्येक विषय में 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जा गए हैं,  जबकि विषयवार 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/puja-singhal-episode-amid-ongoing-political-earthquake-in-jharkhand-switch-off/">झारखंड

में चल रहे पॉलिटिकल अर्थक्वैक के बीच पूजा सिंघल प्रकरण…. फोन हुआ Switch Off
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही