Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : केरा मेला देखने आए जमशेदपुर के युवक की नदी में डूबने से मौत

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मां भगवती मंदिर केरा में आयोजित चैत मेले देखने जमशेदपुर के धातकीडीह से आए 17 वर्षीय युवक की आज नदी में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी भुलु मुखी का पुत्र सुजल मुखी(17 वर्ष) बुधवार की शाम दोस्तों के साथ ट्रेन से चक्रधरपुर पहुंचने के बाद केरा मेला देखने गया था. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cyber-miscreants-sent-message-of-low-balance-and-blew-1-49-lakhs-from-the-account/">आदित्यपुर

: साइबर बदमाशों ने बैलेंस कम होने का मैसेज भेजा और खाते से उड़ा लिए 1.49 लाख

नहाने के दौरान हुआ हादसा, दोस्‍तों से पूछताछ

गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे दोस्तों के साथ वह केरा नदी में नहा रहा था. इसी दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई. उसे नदी से निकाल कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं चक्रधरपुर थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर उक्‍त युवक के साथ आए दोस्तों से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/bihar-madan-mohan-removed-vijay-shankar-may-get-the-command-of-state-congress/">बिहार

:  मदन मोहन झा हटाये गये, विजय शंकर को मिल सकती है प्रदेश कांग्रेस की कमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही