Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जन रक्षा संघर्ष समिति ने पेपर हाउस में स्वतंत्रता सेनानी दादा जी गणेश की मनाई पुण्यतिथि

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जनरक्षा संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को चक्रधरपुर के पेपर हाउस में स्वतंत्र सेनानी दादा जी गणेश का पूर्णतिथि मनाया. इस दौरान चक्रधरपुर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. दादा जी गणेश की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गई. मौके पर जन रक्षा संघर्ष समिति के संयोजक पंडित महतो ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीवादी तरीके से अपना विचार रखने वाले दादा जी गणेश आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनका विचार आज भी हम सबों के बीच जीवित है. उनके विचारों पर अमल करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-sameer-mahanty-participated-in-sutantandi-program/">चाकुलिया

: सुतानटांड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक समीर महंती

दादाजी गणेश के मार्ग पर चलने की जरूरत

इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य शिव देवगम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जानना गर्व सा लगता है. संविधान को मानकर गांधीवादी तरीके से अपना विचार रखने वाले दादाजी गणेश के मार्ग पर चलने की जरूरत है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनरक्षा संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक तांती, विजय सामड, हरीश, अवधेश चौरसिया, अर्जुन पंडित, शंभू शर्मा, मनोज चौरसिया, शिव प्रसाद, बबलू महतो, मुदेश महतो के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही