Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ठेसापीढ़ गांव में जन रक्षा संघर्ष समिति ने भगवान गौतम बुद्ध की मनाई जयंती

Chakradharpur (Shambhu kumar) : जन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को गौतम बुद्ध की जयंती चक्रधरपुर प्रखंड के ठेसापीढ़ गांव में मनाई गई. मौके पर गौतम बुद्ध के तसवीर पर माल्यर्पण कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. जन रक्षा संघर्ष समिति के पदाधिकारी शिव देवगम ने सर्वप्रथम गौतम बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डाला. जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ. लेकिन हर समुदाय के लोग उनकी शिक्षा को प्रेरणा मानकार चलते है. उन्होंने कहा कि अहिंसा का पाठ गौतम बुद्ध ने ही विश्व को बताया है. आज हिंसा का समर्थन किसी भी व्यक्ति को नहीं करना है. हिंसा से सिर्फ नुकसान होता है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-recommends-to-state-government-for-fir-against-light-worker-bhanu-pratap/">रांची

: हल्का कर्मचारी भानु प्रताप के खिलाफ FIR के लिए ED ने की राज्य सरकार से अनुशंसा

गौतम बुद्ध के मार्ग पर चलने की कही गई बात

इस दौरान समिति के संयोजक पंडित महतो ने कहा कि गौतम बुद्ध ने सैकड़ों वर्ष पूर्व जो शिक्षा दिया है वह शिक्षा आज भी बरकारार है. हम सबों को एकजुट होकर अशांति को खत्म कर शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा. इस दौरान जामिक गांव के पूर्व शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता नकुल महतो, ठेसापीढ़ के सामजसेवी उत्तर फल्गुनी महतो, हरिशंकर, जातेंद्र महतो के अलावा अन्य सदस्यों ने अपने संबोधन में गौतम बुद्ध के मार्ग पर चलने की बात कहीं. समारोह में मुख्य रूप से अशोक तांती, चंदन महतो, पदमोलोचन महतो, तारा महतो, अखिलेश महतो, के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-youths-injured-after-being-hit-by-a-tractor-serious/">चक्रधरपुर

: ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल, गंभीर
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही