Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जन रक्षा संघर्ष समिति पूरे राज्य में चलाएगा सदस्यता अभियान

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से रविवार को केंद्रीय कार्यालय रोलाडीह में 23 मार्च को सम्पन्न रक्तदान शिविर व पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में रक्तदान शिविर को लेकर समीक्षा की गई. साथ ही सर्वसम्मति से संकल्प के साथ निर्णय लिया गया कि पूरे राज्य में जन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. संगठन में अधिक से अधिक लोग शामिल हो इसको लेकर अभियान भी चलाया जाएगा. इसके अलावा शाहिद भगत सिंह के शहादत दिवस में आयोजित रक्तदान शिविर में हुए खर्च पर भी विचार विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यता फॉर्म को भी पारित किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-held-for-successful-organization-of-kolhan-level-film-festival-program/">चाईबासा

: कोल्हान स्तरीय फिल्मोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर की गई बैठक

पहले दिन ही 20 से अधिक लोगों ने भरा सदस्यता फॉर्म

पहले दिन ही 20 से अधिक लोगों ने संगठन का सदस्यता फॉर्म भरा. मौके पर मौजूद समिति के अध्यक्ष अशोक तांती ने कहा कि जिस तरह से सहयोग हमें मिला है वह एक उपलब्धि है. इतने कम समय में इतने लोगों का सहयोग हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है. मौके पर संयोजक पंडित महतो ने भी संगठन के उद्देश्य को बताया. साथ ही आने वाले दिनों में अधिक से अधिक लोग संगठन का सदस्य बने इसको लेकर जोर देने की बात कही. उन्होंने कहा कि यह गैर राजनीतिक संगठन तैयार किया गया है. यह एक सामाजिक संगठन है. मौके पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष प्रधान बंकिरा, हरि शंकर महतो, भुवनेश्वर महतो, सुबोध प्रधान, विजय सामड़, छोटे लाल महतो, विनोद महतो, मुकेश महतो, अंगद महतो, सुमन महतो समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही