Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मंदिरों में की गई जन्माष्टमी की पूजा, रात 12 बजे मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर में शुक्रवार को श्रद्धाभाव के साथ कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा की गई. इस अवसर पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राधा गोविंद मंदिर में विधायक सुखराम उरांव पूजा अर्चना करने पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. इसके अलावा चक्रधरपुर की पोर्टरखोली में छात्रसंघ पूजा समिति, काली मंदिर पूजा समिति, जीआरपी शिव मंदिर, सर्वोदय संघ पूजा समिति के अलावा पंचमोड़ स्थित कृष्ण मंदिर, संतोषी मंदिर, पुरानी रांची स्थित तुलसी मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा की गई. वहीं, देर रात 12 बजे बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-made-a-record-maximum-number-of-students-applied-in-ug-one-across-the-state/">चाईबासा

: कोल्हान विवि ने बनाया रिकॉर्ड, राज्य भर में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने यूजी वन में किया आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही