Search

चक्रधरपुर : जनरक्षा संघर्ष समिति ने टोकलो हाट बाजार में मनाई बाबा साहेब की जयंती

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जनरक्षा संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. इसके लिए चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो स्थित सप्ताहिक हाट बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में जनरक्षा संघर्ष समिति के पदाधिकारी और सदस्य ने पारी–पारी कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर समिति के संयोजक पंडित महतो ने कहा कि उनके जीवन से हमें सीखने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-tribute-paid-to-constitution-maker-baba-saheb/">चक्रधरपुर

: संविधान रचयिता बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

संविधान की पुस्तक पढ़ने की सलाह 

मौके पर मौजूद शिव देवगम ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर एक ऐतिहासिक पुरुष थे. इस तरह के महापुरुष धरती पर बहुत कम आते हैं. आज हम लोग उनके मार्ग पर चलकर गर्व महसूस करते हैं. उन्होंने संविधान की पुस्तक लाकर स्थानीय लोगों से भी वार्ता कर संविधान पढ़ने की सलाह दी. मौके पर हरीश गोप, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक तांती ने भी संबोधित करते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही.इस मौके पर कृष्णा गागराई, सत्या प्रधान, सुनील प्रधान, हरिशंकर महतो, धनेश्वर गागराई, बिरसिंग गाहराई, प्रधान गिलुवा, घनश्याम गागराई, प्रदीप गिलुवा समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp