Search

 
 
 

चक्रधरपुर : हृदय गति रुकने से रेल थाना में पदस्थापित जवान का निधन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के रेल थाना में पदस्थापित जवान 58 वर्षीय जवान कृष्णा तामसोय का ह्दय गति रुकने से निधन हो गया. बताया जाता है कि गुरुवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद कृष्णा तामसोय पोर्टरखोली स्थित अपने बैरक में आराम करने आए थे. देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद शुक्रवार तड़के उन्हें इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया. इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई. सूचना मिलने पर मंझारी प्रखंड के जांगीबुरू गांव से कृष्णा तामसोय की पत्नी हीरामनी तामसोय व परिवार के अन्य सदस्य अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-hot-paddy-crop-is-flourishing-last-two-days-rain-became-a-boon-for-the-crop/">चाकुलिया

: लहलहा रही है गरमा धान की फसल, विगत दो दिन हुई बारिश फसल के लिए बनी वरदान

जवानों ने दी सलामी

इसके बाद अनुमंडल अस्पताल से जवान कृष्णा तामसोय के पार्थिव शरीर को चक्रधरपुर थाना लाया गया. जहां उन्हें चक्रधरपुर थाना व रेल थाना के अधिकारियों व जवानों ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही जवानों ने यहां सलामी भी दी. इस दौरान पुलिस एसोसिएशन की ओर से परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहयोग भी किया गया. मौके पर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, रेल थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के अलावे चक्रधरपुर थाना के जवान व दिवंगत कृष्णा तामसोय की पत्नी व परिवार के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही