Search

 
 
 

चक्रधरपुर : झरझरा बाजार समिति ने बैठक कर बंदोबस्ती रद्द करने का किया विरोध

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झरझरा बाजार समिति की बैठक शुक्रवार को झरझरा बाजार में हुई. बैठक की अध्यक्षता चितपील पीड़ के मानकी बागुन सोय एवं केरा पीड़ के मानकी सिद्धेश्वर समाड ने की. इसमें मुख्य रूप से मौजूद झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा कि प्रखंड कार्यालय द्वारा झरझरा हाट की बंदोबस्ती (वित्तीय वर्ष 2023-24) हेतु खुले डाक के माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई थी. इसी के तहत जगमोहन तांती को बाजार बंदोबस्ती का काम दिया गया था. इसके लिए अग्रिम राशि भी जमा ली गई थी. लेकिन अब दो माह बीत जाने के बाद झरझरा बाजार एवं टोयबो बाजार एक ही है और उस बंदोबस्ती को रद्द किया जाता है ऐसा कहकर नोटिस निकाला गया है जो की पूरी तरह से असंवैधानिक है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-credit-access-india-foundation-gave-amount-and-certificate-to-the-student/">चक्रधरपुर

: क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने छात्रा को दिया राशि व प्रमाणपत्र

क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना

चितपील पीड़ के मानकी बागुन सोय ने कहा कि झरझरा मौजा और टोयबो मौजा दोनों ही अलग-अलग रेवेन्यू गांव है और झरझरा बाजार के नाम पर 1.28 एकड़ जमीन भी आवंटित है. ऐसे में दोनों बाजार एक कैसे हो सकता है. केरा पीड़ के मानकी सिद्धेश्वर समाड ने कहा प्रखंड पदाधिकारी ग्रामीणों के बीच में आशांति फैलाने का काम कर रही है. लोगों के बीच में मतभेद उत्पन्न कर रही है, जिससे क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना है. इस मौके पर जगमोहन तांती, कैरा गुन्दुवा, कृष्णा गगराई, भारत सिंह गगराई, लखन गगराई, गोविंद गगराई, लंबो गगराई, करण सिंह गगराई, बिंद्रा गगराई, शिवराम गगराई, सुरेश गागराई, बेनी राम भूमिज, सानिया तांती, गोंडो गुदुंवा, केरोनाथ भूमिज, लखीराम गागराई, बनमाली तांती एवं अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही