Search

 
 
 

चक्रधरपुर : झारखंड हाईकोर्ट के जज प्रदीप कुमार ने किया एसडीजेएम कोर्ट भवन का निरीक्षण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव रविवार को चक्रधरपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चक्रधरपुर के आसनतलिया में निर्मित एसडीजेएम कोर्ट भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जज और मजिस्ट्रेट के लिए बने आवासों को भी देखा. उन्होंने आवासों के अंदर जाकर वहां बनाएं गये हर व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की. करीबन एक घंटें तक एसडीजेएम कोर्ट परिसर का मुआयना करते हुए वहां की वस्तु स्थिति का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-roads-of-industrial-area-phase-7-become-a-pond-in-light-rain/">आदित्यपुर

: हल्की बारिश में तालाब बन जाती है औद्योगिक क्षेत्र फेज 7 की सड़कें

बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मौके पर रेलवे मैजिस्ट्रेट अमिकर परवार, चक्रधरपुर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अंचल निरीक्षक कृष्णा सोय, थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद भी मौजूद थे. कोर्ट परिसर का निरीक्षण करने के बाद जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र पहुंचे. वहां स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंच कर उन्होंने माथा टेका और पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rashtriya-sevika-samiti-organized-guru-puja-ceremony/">जमशेदपुर

: राष्ट्र सेविका समिति ने गुरुपूजन समारोह का किया आयोजन

जेल भवन का निर्माण कार्य जारी

बता दें कि पोड़ाहाट अनुमंडल वासियों को वर्षों से मांग है कि एसडीजेएम कोर्ट चक्रधरपुर में ही संचालित हो. जिसके लिए बोड़दा पुल के समीप जेल भवन का निर्माण हो रहा है. वहीं एसडीजेएम कोर्ट भवन आसनतलिया में बन कर तैयार हो गया है. उम्मीद है कि जेल भवन का निर्माण पुरा होने से चक्रधरपुर में एसडीजेएम कोर्ट शुरु हो जाएगा. फिलहाल जेल भवन का निर्माण कार्य जारी है. संभवतः एसडीजेएम कोर्ट का शुभारंभ होने और समय लगेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही