Search

चक्रधरपुर : जेडीयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी का स्वागत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सोनुवा जाने के क्रम में शनिवार को चक्रधरपुर पहुंचे. चक्रधरपुर के पोटका स्थित लाल गिरजाघर के समीप जेडीयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों का माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने आदिवासी मित्र मंडल मैदान में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. थोड़ी देर आदिवासी मित्र मंडल के समीप रुकने के बाद वे सोनुवा के लिए रवाना हो गए. इस मौके पर झारखंड जेडीयू के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, जेडीयू के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा के अलावे जेडीयू के नेता व समर्थक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-looted-scooty-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में लूटी हुई स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp