Search

 
 
 

चक्रधरपुर : झारखंड पुनरूत्थान अभियान ने रेलवे महाप्रबंधक को यात्रियों की समस्याओं से कराया अवगत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकू ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को मांग पत्र से सबंधित ट्वीट कर चक्रधरपुर रेल मंडल की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किया है. मांग पत्र में कहा गया है भारतीय रेल को मंडल रेल चक्रधरपुर सबसे अधिक रेवेन्यू तो देता है, लेकिन यात्री सुविधा और चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय में जनसुविधा उस अनुरूप नहीं है. कोरोना काल से चक्रधरपुर के पोर्टरखोली स्थित बंद पड़े रेलवे टिकट काउंटर को पूर्व की तरह चालू करने, लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ करने, रेल मंडल चक्रधरपुर सहित जिला, अनुमंडल स्तरीय स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने, मालुका रेलवे स्टेशन में हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-inaugurated-sona-sobran-dhoti-saree-scheme/">घाटशिला

: विधायक ने सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का किया शुभारंभ

बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

उन्होंने कहा है कि यात्री सुविधा के प्रतिकूल है. जबकि चक्रधरपुर रेल मंडल आदिवासी मूलवासी बहुल रेल मंडल होने के बाद भी इस मंडल से टिकट की बिक्री से सालाना अच्छा खासा रेवेन्यू इक्ट्ठा करता है. यात्रियों की वांछित मांग को ध्यान में रखकर चक्रधरपुर सहित चाईबासा, मलूका,नोआमुंडी, बड़ाजामदा, मनोहरपुर में अतिरिक्त यात्री सुविधा बनाया जाना चाहिए. साथ ही हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को एक मिनट का ठहराव मलूका स्टेशन में करने की मांग शामिल है, क्योंकि जगन्नाथपुर अनुमंडल के जगन्नाथपुर, जैंतगढ़, ओडिशा के चंपुआ, मझगांव के व्यवसायी सहित साधारण यात्री मालुका स्टेशन से लोकल ट्रेन में यात्री करते हैं. वही व्यवसायी और साधारण यात्रियों को जब हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा करना पड़ता है तो उसे मजबूरन डांगोवापोसी जाना पड़ता है, इसलिए मालुका स्टेशन में हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव एक मिनट के लिए होने से जगन्नाथपुर अनुमंडल के उल्लेखित व्यवसाय वर्ग और साधारण यात्रियों को सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मांगों पर विचार कर समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो, झारखंड पुनरूत्थान अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों के आलोक में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए विवश होगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-outbreak-of-seasonal-diseases-crowd-of-patients-thronging-the-hospital/">चाईबासा

: मौसमी बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही