Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : वन विश्रामागार में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को चक्रधरपुर के वन विश्रामागर में हुई. इस दौरान आगामी 21 अगस्त रविवार को गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई. बैठक के दौरान झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति, चक्रधरपुर के सदस्य बसिल हेम्ब्रम ने कहा की 21 अगस्त को चाईबासा में गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. जहां मुख्य रूप से बोरियो विधायक एवं सामाजिक संगठन झारखंड बचाओ मोर्चा के संयोजक लोबिन हेम्ब्रम, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gokuldham-punished-in-xavier-public-school/">जमशेदपुर

: जेवियर पब्लिक स्कूल में सजा गोकुलधाम

कई मुद्दों पर होगी कार्यक्रम में चर्चा

कार्यक्रम के दौरान झारखंडियों के व्यापक हित में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति, सीएनटी, एसपीटी एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने, भाषा नीति का निर्धारण, विस्थापन नीति का निर्धारण, पांचवीं अनुसूची के प्रावधान को प्रभावी रुप से लागू करने विषय को लेकर वक्ता अपना विचार रखेंगे. इसे लेकर ही तैयारी की जा रही है. इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर के अलावे आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों का जुटान होगा. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-bjp-leader-lalit-narayan-held-a-meeting-with-cooks-and-coordinators-in-karaikela/">बंदगांव

: कराईकेला में रसोईया व संयोजिकाओं के साथ भाजपा नेता ललित नारायण ने की बैठक

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में आकाश महतो, प्रताप सिंह बानरा, करण महतो, चंपाई बोईपाई, दिनेश महतो, शिव कुमार बोदरा, शीतल पूर्ति, बाली सामड, लांगु माझी, अमृत माझी, बीपी बेसरा, अनंत कुमार हेंब्रम, हेमंत महतो, तुलसी उरांव, रवि महतो, नंदू मुर्मू, रोमित सिंह, रूपेश महतो, विद्याधर महतो समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही