Search

 
 
 

चक्रधरपुर : झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक 10 को

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : 1932 खतियान लागू कराने के मुद्दे को लेकर 10 जुलाई को चक्रधरपुर प्रखण्ड के बोड़दा गांव में झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक की जाएगी. यह जानकारी झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्य आकाश महतो ने दी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-for-buying-and-selling-brown-sugar-in-mango-daiguttu/">जमशेदपुर

: मानगो दाइगुट्टू में ब्राउन शूगर की खरीद-बिक्री में एक को दबोचा
आकाश ने बताया कि झारखण्ड में भाषा आंदोलन एवं 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति एवं विस्थापन नीति को लेकर पूरे राज्य में पिछले 6 महीनों से आन्दोलन चल रही है.

बैठक में बनेगी उलगुलान 2.0 की रुपरेखा

राज्य सरकार अब तक चुनावी घोषणा के वादों को लागू नहीं कर पाई है. इसको लेकर जगह-जगह आदिवासी-मूलवासियों द्वारा मानव श्रृंखला, जनसभा का आयोजन किया जा रहा है. इसी बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के कारण आन्दोलन बीच में रुक गया. पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अब झारखण्ड भाषा खतियान संघर्ष समिति ने फिर से पूरे झारखंड में उलुगलान 2.0 के नाम से आंदोलन शुरु किया है, जिसकी शुरुआत कोल्हान प्रमण्डल से ही की गई है. अब उलगुलान 2.0 सिंहभूम में गांव-गांव तक पहुंचाने की रुपरेखा तैयार की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही