Search

 
 
 

चक्रधरपुर : केयू इंटर कॉलेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट में जेएलएन कॉलेज ने जीते तीन स्वर्ण समेत छह पदक

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कालेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट में सफलता का परचम लहराया. कालेज के छात्र-छात्राओं ने बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया. जेएलएन कालेज के छात्रों ने टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण, दो रजत एवं एक कांस्य कुल छह पदक जीतकर सफलता के झंडे गाड़े. कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कालेज एथलेटिक्स टूर्नामेंट का आयोजन घाटशिला कालेज, घाटशिला में 3-4 अप्रैल को हुआ. गुरूवार को कालेज पहुंचने पर पदक विजेता छात्र-छात्राओं का प्राचार्य एवं शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पदक विजेताओं को कालेज का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. साथ ही मिठाई भी बांटे गए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dr-sandeep-arrested-for-assaulting-driver-police-sent-to-jail/">आदित्यपुर

: वाहन चालक से मारपीट का आरोपी डॉ संदीप गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

किसने किस इवेंट में कौन सा जीता पदक

महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रोफेसर पार्थसारथी षाड़ंगी ने बताया कि छात्र राजेश बोदरा ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, छात्रा हीरामुनी दिग्गी ने 800 मीटर एवं 1500 मीटर में दो स्वर्ण पदक, देवाशीष लोहार ने 100 मीटर में रजत पदक जबकि शिव शंकर नायक ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया. वहीं रीले रेस में लखींद्र पाल, देवाशीष लोहार, गुरूदेव महतो व शिव शंकर नायक ने कालेज को रजत पदक दिलाया.

प्राचार्य समेत शिक्षक रहे उपस्थित

कालेज में पदक विजेताओं के पहुंचने पर प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बधाई दी. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार, डॉ. अरूण कुमार, खेल प्रभारी पीएस षाड़ंगी, टीम मैनेजर चंदन प्रधान, डॉ. एके ओझा, डॉ. गीता सोय, प्रोफेसर विकास कुमार मिश्रा, प्रोफेसर नजरूल इस्लाम, प्रोफेसर सविता कुमार, प्रोफेसर निशा कोन्गाड़ी, प्रोफेसर आदित्य कुमार, प्रोफेसर सुजीत कुमार मिश्रा, पंकज प्रधान, किशन बहादुर आदि उपस्थित थे. [wpdiscuz-feedback id="xtfqb92abe" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही