Search

 
 
 

Chakradharpur: चक्रधरपुर से झामुमो विधायक सुखराम उरांव ने किया नामांकन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से शुक्रवार को चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव ने अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन से पूर्व विधायक सुखराम उरांव ने चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया.

बाजे गाजे के साथ पद यात्रा निकाली

नामांकन के बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को सहायता पहुंचाई गई है, जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो को मिलेगा. इसके बाद बाजे गाजे के साथ पद यात्रा निकाली जिसमें झामुमो नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर झामुमो नेता भुवनेश्वर महतो,  झामुमो जिला सचिव सोना राम देवगम, राहुल आदित्य,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंबर राय चौधरी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड समेत झामुमो व कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता के अलावे विधायक सुखराम उरांव के समर्थक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-four-filed-nominations-from-ichagarh-on-the-last-day/">Chandil

:  ईचागढ़ से अंतिम दिन चार ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही