Search

 
 
 

चक्रधरपुर : हूल दिवस पर झामुमो ने शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के इतवारी बाजार स्थित दुमकुड़िया में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की ओर से हूल क्रांति दिवस मनाया गया. इस दौरान सभी ने वीर शहीद सिद्धो-कान्हो, चांद-भैरव, फूलो-झानो अमर रहे के नारे भी लगाये. उपस्थित सभी लोगों ने वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने कहा कि आज ही के दिन भोगनाडीह गांव के सिदो-कान्हू की अगुवाई में झारखंड के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया और चार सौ गांवों के लगभग पचास हजार से अधिक लोगों ने पहुंचकर जंग का ऐलान कर दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-strongly-opposed-the-uniform-civil-code-by-taking-out-a-bike-rally-on-hul-day/">चांडिल

: हूल दिवस पर बाइक रैली निकाल कर समान नागरिक संहिता का किया तीव्र विरोध

क्रांतिकारियों ने महज तीर-धनुष से अंग्रेजों की नींव हिला दी थी

इस आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों ने महज तीर-धनुष से अंग्रेजों की नींव हिलाकर रख दी थी. महान क्रांतिकारियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस मौके पर झारखंड प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, सन्नी उरांव ने भी हूल क्रांति दिवस के बारे में बताते हुए शहीदों को याद किया. इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला संगठन सचिव चम्बरु जामुदा, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष संजय हांसदा, प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव मुख्य रूप से शामिल हुए. इनके अलावे प्रदीप महतो, विनय प्रधान, मंटू गगराई, सिंगराय जोंको, दोड़ाय जोंको, मंगल बोदरा, शिवा खलखो, गिरमीट सिंह, दुर्गा प्रसाद, चुन्नु रहमान, अभिमन्यु प्रधान, जगन हांसदा, रेगा हेंब्रम, प्रभात महतो, राजु हांसदा व स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही