Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पंचायत चुनाव में लड़ेंगे झामुमो कार्यकर्ता, बैठक में लिया गया निर्णय

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड (झामुमो) कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष संजय हासदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया. बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय सदस्यों को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गई. बताया गया कि अगली बैठक 22 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे चक्रधरपुर नगर के वन विश्रामागार चक्रधरपुर में होगी. इसमें चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. बैठक में ताराकांत सिजुई, कृतिवास प्रधान, मंगल सिंह केराई, लोचन महली, कृष्णा नायक, कमल किशोर सवैयां आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 7.3">https://lagatar.in/7-3-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a4%9f%e0%a4%95/">7.3

तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से दहला पूर्वी जापान, बिजली गुल, सुनामी का अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही