Search

 
 
 

चक्रधरपुर : 10 परीक्षा केंद्रों पर हुई जेपीएससी की परीक्षा एवं एक रक्तदान की खबर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड लोकसभा सेवा आयोग की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगता परीक्षा रविवार को चक्रधरपुर के दस परीक्षा केन्द्रों पर हुई. परीक्षा को लेकर विभिन्न जगहों से परीक्षार्थी चक्रधरपुर पहुंचे थे. रविवार को दो पाली में परीक्षा हुई.पहली पाली में 3139 में 1876 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 1263 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.वहीं दूसरी पाली में 3139 परीक्षार्थियों में 1874 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. दूसरी पाली में 1265 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों के बाहर दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. परीक्षा को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने चक्रधरपुर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर जाकर परीक्षा का जायजा लिया.चक्रधरपुर में आसनतलिया स्थित मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय, मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, सिस्टर निवेदिता महिला इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय, कारमेल उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव, संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोड़दा बाईडीह स्थित शारदा उच्च विद्यालय में परीक्षा हुई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/in-adityapur-congress-leaders-brainstormed-regarding-lok-sabha-elections-not-ready-to-leave-singhbhum-seat/">आदित्यपुर

में कांग्रेसी नेताओं ने लोस चुनाव को लेकर किया मंथन, सिंहभूम सीट छोड़ने को तैयार नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="338" />

आदिवासी हो मुंडा युवा विकास समिति के शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह

बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत के कंकुवा में आदिवासी हो मुंडा युवा विकास समिति के तत्वाधान में द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मुख्य रूप से पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई,समाजसेवी सुनील लागुरी,विजय दोंगो उपस्थित थे. शिविर का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ.विजय सिंह गागराई ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र में लोग रक्तदान के प्रति जागरुक है. पश्चिमी शिवम जिला में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित की जाती है जो सराहनीय है. शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किए गए.इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक कृष्णा सांडिल, अध्यक्ष मंत्री बंकिरा,सचिव सुनील लागुरी, विजय दोंगो,मुकरु गागराई, संतोष नाग,गोंडो गागराई, मंगल गागराई समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-is-a-possibility-of-rain-in-jharkhand-for-the-next-four-days-orange-alert/">झारखंड

में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही