Search

 
 
 

चक्रधरपुर : 10 केन्द्रों पर हुई जेएसएससी की परीक्षा, अधिकारियों ने केन्द्रों का लिया जायजा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा रविवार को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा चक्रधरपुर के दस केन्द्रों पर आयोजित की गई.परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों का अधिकारियों ने जायजा लिया.पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अविनाश राम समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पहुंचकर विधि व्यवस्था संबंधित जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-bike-driver-seriously-injured-in-road-accident/">मझगांव

: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
वहीं सभी परीक्षा केन्द्रों के बाहर दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी.यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई. पहली पाली में सुबह 08:30 बजे से पत्र 1में भाषा ज्ञान, दूसरी पाली में अपराह्न 01:30 बजे से पत्र 2 चिन्हित क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा तथा तीसरी पाली में अपराह्न 03:00 बजे से पत्र 3 सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई. प्रत्येक पत्र के परीक्षा की अवधि 2 घंटे की निर्धारित की गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mp-performed-bhoomi-pujan-of-rs-265-crore-water-supply-scheme-in-potka/">जमशेदपुर

: पोटका में 265 करोड़ की जलापूर्ति योजना का विधायक-सांसद ने किया भूमि पूजन

इन परीक्षा केन्द्रों पर हुई परीक्षा

1. कारमेल हाई स्कूल चक्रधरपुर 2. सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल चक्रधरपुर 3. मधुसूदन महतो हाई स्कूल 4. आदर्श मिडिल स्कूल देवगांव 5. सिस्टर निवेदिता वीमेंस इंटर कालेज चक्रधरपुर 6. महात्मा गांधी हाई स्कूल चक्रधरपुर 7. उर्दू टाउन हाई स्कूल चक्रधरपुर 8. शारदा हाई स्कूल बोड़दा बाईडीह 9. मारवाड़ी प्लस टू स्कूल चक्रधरपुर 10. जेएलएन कालेज चक्रधरपुर इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mp-performed-bhoomi-pujan-of-rs-265-crore-water-supply-scheme-in-potka/">जमशेदपुर

: पोटका में 265 करोड़ की जलापूर्ति योजना का विधायक-सांसद ने किया भूमि पूजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही