Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में चक्रधरपुर की ज्योति प्रधान बनी विजेता

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के सीकेपी दरबार होटल में ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रियास मेकअप स्टूडियो एकाडमी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न मॉडलों ने हिस्सा लिया. जहां प्रतिभागियों ने मॉडलों को दुलहन की तरह सजाया. इस प्रतियोगिता में कुल दस प्रतिभागी शामिल हुईं. इस प्रतियोगिता में ज्योति प्रधान प्रथम स्थान पर रहकर विजेता बनीं. वहीं दूसरे स्थान पर ज्योति कुमारी पटवा, रुचि कुमारी रहीं. सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रियास मेकअप स्टूडियो एकाडमी की प्रमुख प्रिया शर्मा के हाथों सर्टिफिकेट व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. [caption id="attachment_421326" align="aligncenter" width="577"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/CKP-Bridal.jpg"

alt="" width="577" height="371" /> प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-encroachment-removal-campaign-launched-in-the-vicinity-of-the-police-station/">आदित्यपुर

: थाना के आसपास के क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

एक महीने के प्रशिक्षण के बाद आयोजित की गई प्रतियोगिता

इस संबंध में प्रिया शर्मा ने कहा कि पहले सभी प्रतिभागियों को एक महीने तक प्रशिक्षण दिया गया. इसके बाद प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें विजेता प्रतिभागियों को सीकेपी दरबार में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन किये जाएंगे. वहीं पुरस्कार वितरण के दौरान एचएमपी फोटोग्राफी की ओर से फोटोग्राफी भी कराई गई. इस मौके पर प्रीति निशा किन्डो, एकता कुमारी, निशि माबले कुजूर, स्नेहा यादव, लकी श्यमारीवाल, अनु गुप्ता, रिया प्रधान, जागृति प्रधान, रिया सिंह, निभा सिंह, अनिमा शर्मा, रेणु देवी के अलावे आयोजन समिति के अन्य सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही