Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: नदी घाटों से कलश उठाकर पंडालों में की गई स्थापित, मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मंगलवार को चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती स्थित संजय नदी छठ घाट, थाना घाट, बालिया घाट में विभिन्न पूजा पंडालों द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण कर कलश उठाया गया. गाजे-बाजे के साथ कलश को लेकर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पंडालों में स्थापित की गई. जिसके बाद पंडालों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हुई. मंगलवार की सुबह पारंपारिक गाजे-बाजे के साथ शहर के तमाम पूजा पंडाल के सदस्य केला वृक्ष, कलश, पारंपारिक तलवार लेकर नदी तट पहुंचे. जहां पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर कलश उठाया गया और पंडालों में स्थापित की गई. पूजा के दौरान पुजारियों द्वारा मंत्र उच्चारण से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/kalash-1-1-300x274.jpg"

alt="" width="300" height="274" />

रानी रसाल मंजरी दुर्गा पूजा समिति मना रही है रजत जयंती 

रानी रसाल मंजरी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष रजत जयंती मना रही है. जिसको लेकर समिति की ओर से ड्रेस कोड लागू करते हुए थाना नदी घाट से कलश यात्रा निकाली गई और अनुमंडल अस्पताल समीप स्थित पूजा पंडाल में स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की. इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के सचिव दिलीप कुमार महतो ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार 25वां साल मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूजा के सभी संस्थापक सदस्यों को इस वर्ष सम्मानित किया जाएगा. 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर समिति द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन करना था. परंतु कोरोना महामारी को देखते हुए सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया.

नौ कन्याओं ने किया पंडाल का उद्घाटन 

चक्रधरपुर शहर के श्री श्री शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल का नौ कन्याओं के द्वारा विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर दीप प्रव्जलित व फीता काटकर पट खोला गया. पट खुलने के पश्चात मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ी, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पवन शंकर पाण्डेय, संजय पासवान, चित्रा देवी, संजय पासवान, संरक्षक सुरेश साव, भाजयुमो विधानसभा प्रभारी परमेन्द्र चौहान, गीता तिवारी, रूपेश साव, राजू शर्मा, प्रभाकर दुबे, संदीप साव के साथ कमिटि के सदस्य मौजूद थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही