Search

 
 
 

चक्रधरपुर : चैत्र नवरात्र पर टाउन काली मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा, जय मां अम्बे के लगे जयकारे

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चैत्र नवरात्र के पहले दिन बुधवार को शहर के टाउन काली मंदिर चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई. गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए. इस दौरान सभी जय मां अम्बे, जय शेरावाली माता, जय मां दुर्गा के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु कलश लेकर रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के भगत सिंह चौक, थाना रोड होते हुए मुक्तिनाथ महादेव घाट पहुंचे. 0 इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-students-of-saraswati-shishu-vidya-mandir-take-out-prabhat-pheri-on-hindu-new-year/">मुसाबनी

: हिन्दू नववर्ष पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी

पुजारी गोपाल षाड़ंगी ने विधि-विधान से कराई कलश की स्थापना

विधिवत पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भरकर टाउन काली मंदिर लाया गया. मंदिर के पुजारी गोपाल षाड़ंगी ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की. मंदिर में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की जाती है. बुधवार को कलश स्थापना के बाद विधि-विधान के साथ माता दुर्गा की शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना हुई. इस मौके पर महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही