Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ब्रह्माकुमारीज पाठशाला में कल्पतरु अभियान का हुआ शुभारंभ

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom ) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय, आबू पर्वत (राजस्थान) की चक्रधरपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज पाठशाला में कल्पतरु अभियान का रविवार को शुभारंभ हुआ. मौके पर पाठशाला की बीके मानिनी ने कहा कि संस्था के मुख्यालय ने पांच जून से 25 अगस्त तक 75 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है. इस क्रम में अभी तक संस्था 40 लाख पौधरोपण कर चुकी है. इतना ही नहीं, संस्था इसके माध्यम से यौगिक खेती को प्रोत्साहन देने की बात को दोहराई है.

"एक व्यक्ति, एक पौधा" रोपण अभियान सराहनीय : अतिथि

इस अवसर पर आरबीएस पब्लिक स्कूल की निदेशक रीता व सांई मांटेसरी इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल संजय महतो ने कहा कि वर्तमान समय में ब्रह्माकुमारीज पाठशाला का कल्पतरु अभियान बेहद सराहनीय है. पाठशाला की "एक व्यक्ति, एक पौधा" रोपण अभियान और एक अवस्था तक उसका पालन करने का संकल्प सही मायने में सराहनीय है.

अतिथियों को भेंट किए गए औषधीय पौधे

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को औषधीय पौधे भेंट किए गए. मौके पर आरबीएस पब्लिक स्कूल की निदेशक रीता एवं सांई मांटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल संजय महतो के अलावा राजयोग प्रशिक्षक बीके खिरोद, अनिल, रामभरत, राजू, सुशीला, संगीता, गीता, रीता, इंदिरा, पुतुल, सत्यभामा, छाया, सुनीता मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही