Search

 
 
 

Chakradharpur  :  पालने में कान्हा का हुआ स्वागत, लोगों ने जमकर की आतिशबाजी

 
  • चक्रधरपुर के सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :  श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना मंगलवार को भी चक्रधरपुर के कई मंदिरों में की गई. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में फूलों से सजे पालने में बाल गोपाल की प्रतिमा को झुलाया. साथ ही विधिवत पूजा कर राधे कृष्णा का उद्घोष किया. इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने लड्डू-गोपाल की पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में माखन व धनिया के चूर्ण चढ़ाए. वहीं इससे पहले सोमवार की रात जैसे ही घड़ी में 12 बजे, पटाखों की आवाज शहर में गूंजने लगी. श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर जमकर आतिशबाजियां की गईं. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-chairman-meets-transport-minister-for-new-building-construction/">Chaibasa

: नए बार भवन निर्माण के लिए परिवहन मंत्री से मिले अध्यक्ष
श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाये. काफी संख्या में बारिश के बीच श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे. चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन के समीप गौर-निताई मंदिर, पंचमोड़ स्थित राधा-गोविंद मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, शीतला मंदिर स्थित शिरडी साईं मंदिर, संतोषी मंदिर, तुलसी मंदिर, टाउन काली मंदिर, लोको कॉलोनी स्थित राम मंदिर सहित अन्य अन्य मंदिरों में व सार्वजनिक स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. वहीं कई लोगों ने अपने घरों में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष रुप से पूजा-अर्चना की. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-submitted-demand-letter-to-co-regarding-repair-and-cleaning-of-roads-and-drains/">Jamshedpur

: सड़क-नाली की मरम्मत व सफाई को लेकर आजसू ने सीओ को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही