Chakradharpur (Shambhu Kumar) : उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं व कुहासे के कारण पोड़ाहाट अनुमंडल में कनकनी बढ़ गई है. बुधवार को दिन भर कुहासा छाया रहा. इसके कारण लोगों के कई काम प्रभावित हुये. ठंड बढ़ने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना-कमाने खाने वाले मजदूरों की बढ़ गई है. बुधवार को चक्रधरपुर का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री दर्ज किया गया. पोड़ाहाट अनुमंडल में ठंड बढ़ने के कारण अधिकांश लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुये. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-self-kamaldevs-elder-brother-uma-shankar-became-the-president-of-tulsi-bhavan/">चक्रधरपुर
: स्व. कमलदेव के बड़े भाई उमा शंकर बने तुलसी भवन के अध्यक्ष दिन में भी लोग ठंड से बचने के लिए स्वेटर, शॉल ओढ़े नजर आये. जगह-जगह लोग अलाव जलाकर आग तापते रहे. शाम में दिन की अपेक्षा ठंड अत्यधिक बढ़ गई. पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, बंदगांव, गुदड़ी, आनंदपुर सभी प्रखंडों में मंगलवार की सुबह से ही कुहासा छाया रहा. इधर बढ़ी ठंड के कारण जिला द्वारा जारी किये गये निर्देश के अनुसार सरकारी, गैर सरकारी स्कूलें भी बंद रहीं. बढ़ी ठंड के कारण बच्चों व बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है. [wpse_comments_template]