Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कुईतुका जंगल में कराईकेला पुलिस ने शराब भट्ठी किया धवस्त

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शनिवार को कराईकेला थाना क्षेत्र के कुईतुका जंगल में अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी की गई. कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने कुईतुका जंगल में अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. भट्ठी से पुलिस ने लगभग 450 किलोग्राम जावा महुआ जब्त कर उसे नष्ट कर दिया. इसे भी पढ़ें : जिला">https://lagatar.in/physical-review-of-officer-training/">जिला

निर्वाचन पदाधिकारी ट्रेनिंग की भौतिक समीक्षा करेंः के. रवि कुमार
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान चला कर महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जा रहा है. लगातार अभियान चलता रहेगा. होटलों और ढाबों में भी औचक छापामारी की जा रही है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कोई भी गैर कानूनी कार्य नहीं करें अन्यथा पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी. कोई भी अवैध रूप से शराब बनाता है तो पुलिस उसे जेल भेजेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही