Search

 
 
 

Chakradharpur : करण महतो का कोल्हान के महासचिव बनने पर स्वागत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड के हुडंगदा पंचायत के शर्मा होटल परिसर में जेबीकेएसएस के करण महतो को कोल्हान प्रमंडल का महासचिव बनाए जाने पर स्वागत किया गया. इस मौके पर अखिलेश महतो की अध्यक्षता में स्वागत कर आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा भी की गई. करण महतो ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसका निष्ठापूर्वक पालन करेंगे. मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा कि 11 अगस्त को कोल्हान की धरती पर केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को सफल बनाना है. इसके साथ ही संगठन की मजबूती और विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से साधु बोदरा, कांडे बोदरा, श्याम पूर्ति, रबिन्द्रनाथ, प्रदीप, संजय, मुन्ना पुरती, शुक्रो नायक, सतीश लोहार, अलोक कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-eunuchs-created-ruckus-and-vandalized-baghbeda-police-station/">Jamshedpur

: बागबेड़ा थाना में किन्नरों ने किया हंगामा, तोड़फोड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही