Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत

 
  • कॉमर्स में अंशिका सिंहदेव बनी विद्यालय टॉपर
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के निश्चिंतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का रिजल्ट जैक बोर्ड के इंटर कॉमर्स में शत-प्रतिशत रहा. विद्यालय की अंशिका सिंहदेव ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी है. साथ ही अंशिका सिंहदेव जिला टॉपटेन की सूची में नौंवे स्थान में शामिल है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-litti-sellers-daughter-becomes-jharkhands-fourth-topper-in-inter-arts-exam/">धनबाद

: इंटर आर्ट्स की परीक्षा में लिट्टी बेचने वाले की बेटी बनी झारखंड की फोर्थ टॉपर
अंशिका सिंहदेव चक्रधरपुर के केरा गांव निवासी शेषराज सिंहदेव की पुत्री है. अंशिका सिंहदेव को कुल 412 अंक प्राप्त हुये है. चक्रधरपुर के निश्चिंतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का रिजल्ट इस वर्ष शतप्रतिशत रहने पर विद्यालय की वार्डेन तनूजा कुमारी ने कहा कि इस वर्ष विद्यालय से जैक बोर्ड इंटर के कॉमर्स में कुल 51 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुई. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से इस वर्ष का रिजल्ट बेहतर हुआ है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cid-arrested-cyber-criminal-who-duped-nri-woman-of-rs-43-lakh/">रांची:

NRI महिला से 43 लाख ठगने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने किया गिरफ्तार
छात्राओं की कड़ी मेहनत व शिक्षिकाओं के बताये गये मागदर्शन में ही यह सफलता मिली है. छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रौशन करें. अंशिकता ने बताया कि वह आगे पढ़ाई वह सरायकेला से करेंगी. लॉ की पढ़ाई कर वकालत करना उसका सपना है. वहीं अंशिका के पिता शेषराज सिंहदेव स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही