Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पुराने विवाद में दो गुटों में चाकू व तलवारबाजी, आधा दर्जन से अधिक घायल, पांच रेफर

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar)चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की शहर के वार्ड संख्या 19 स्थित बंगलातांड़ के कर्बला मैदान में सोमवार की रात लगभग आठ बजे पुराने विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान चाकू, तलवारबाजी के साथ साथ पत्थरबाजी भी हुई. इस घटना में दो गुटों से लगभग आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए. बताया जाता है की शहर के वार्ड संख्या 18 के कब्रिस्तान के समीप स्थित युवकों के साथ वार्ड संख्या 19 के कुछ युवकों का एक सप्ताह पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसे स्थानीय लोगों द्वारा सुलझा लिया गया था, लेकिन आज वार्ड संख्या 18 के कब्रिस्तान के समीप लगभग एक दर्जन युवक कर्बला चौक पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद युवकों के साथ विवाद फिर बढ़ गया. इसे भी पढ़ें : एनटीपीसी">https://lagatar.in/many-news-from-latehar-including-public-hearing-being-held-on-nh-banks-not-in-ntpc-affected-villages/">एनटीपीसी

प्रभावित गांवों में नहीं, एनएच किनारे हो रही जनसुनवाई समेत लातेहार की कई खबरें

युवकों ने पत्थरबाजी भी की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-Marpit.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान दोनों गुटों के युवकों में जमकर मारपीट हुई. कुछ युवक तलवार, चाकू इत्यादि लेकर पहुंच गए और पत्थरबाजी भी करने लगे. इस घटना में कई युवकों के सिर, हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची. किसी तरह स्थानीय लोगों के प्रयास के दोनों गुटों के युवकों को खदेड़ा गया. वहीं गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक युवकों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया. घायलों के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mla-arrived-to-watch-the-final-of-football-competition/">बहरागोड़ा

: फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल देखने पहुंचे विधायक

थाना प्रभारी पहुंचे अस्पताल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-Marpit-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार दलबल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पांच युवकों को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मो. शहजाद मंजर, मो.अशरफ हुसैन समेत अन्य अस्पताल पहुंचकर घायलों को रेफर कराया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-now-chano-ration-card-holders-will-protest-in-front-of-the-deputy-commissioners-office/">चांडिल

: अब उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करेंगे चानो के राशन कार्डधारी

घटना में ये हुए घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-Marpit-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मो.साजिद, मो.मोइनुद्दीन, तौफिक हुसैन, मो. तहसीम आलम, मो. आकिब, मो. शनबाज अहमद समेत अन्य घायल हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही